DELHI NCR :को मिलेगी भीसंद गर्मी से राहत , MUMBAI मे बारिश ने तोडा 14 साल का रिकॉर्ड।

हापुड सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत,एक गंभीर ब्लड चढ़ाने से गर्भवती और दो नवजात की मौत सीकर : भारतीय शिक्षण मंडल के 55वें स्थापना दिवस पर व्याख्यानमाला आयोजित ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ी 3 नए आपराधिक कानूनों पर रायपुर में कल14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार जांच की जा रही है रेलवे द्वारा अवैध टिकट दलालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई मंडीप खोल गुफा में लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां- 12 घायल आजमगढ़ में 16 मई को होने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा की हुई समीक्षा बैठक लखनऊ में जनसभा कर मायावती ने मांगे वोट, बीजेपी पर लगाएं गंभीर आरोप मथुरा के सेठ जी के बाड़ा होली गेट पर प्याऊ का हुआ शुभारम्भ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों व प्रस्तावों के संबंध में बैठक आज का राशिफल पीलीभीत में पत्रकारों ने डीएम एसपी को साैंपा ज्ञापन बांसगांव सीट से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन चित्रकूट में जिलाधिकारी ने की बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील जालौन मतदान कार्मिकों का दिया गया प्रशिक्षण हरदोई में रोड नहीं तो वोट नहीं पर, मतदान का बहिष्कार शाहजहांपुर में मतदान का आरंभ हो गया है लखीमपुर खीरी की 28-खीरी और 29- धोरहरा संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू

DELHI NCR :को मिलेगी भीसंद गर्मी से राहत , MUMBAI मे बारिश ने तोडा 14 साल का रिकॉर्ड।

Dolly Badoni 03-07-2019 12:44:31

दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी के ज्यादातर हिस्से में मंगलवार को तीखी धूप रही। सफदरजंग स्थित मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बूंदाबांदी से बुधवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तापमान तक रहने का अनुमान किया जा रहा है।

लखनऊ बारिश से सराबोर

मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में कई इलाकों में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह पानी भर गया। सुबह करीब 10  बजे भी बूंदाबांदी हुई। कहीं-कहीं रुक-रुककर बारिश होती रही। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में 6.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बूंदाबांदी जारी रह सकती है। 5-6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 रह सकता है। बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना में अगले दो दिन हैं बारिश के आसार

बिहार की राजधानी पटना में रिमझिम बारिश से राजधानी का मौसम मंगलवार को खुशगवार बना रहा। अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। तीन जुलाई की शाम से अगले चार से पांच दिनों तक मानसून मजबूत रहने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर पटना में बादल मंडराते रहे। पटना में यूपी के बॉर्डर से विकसित हुआ लोकल थंडर स्टॉर्म पहुंचा। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल के इलाके में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लगातार मजबूत हो रहे मानसून के कारण पुरवैया बिहार में नमी बढ़ा रही है। मानसून की जोरदार बारिश जल्द ही देखने को मिलेगी। 


रांची में आज भी रुक-रुककर बारिश होगी

झारखंड की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बुधवार को रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक रांची समेत पूरे झारखंड में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 45.0 मिमी बारिश हुई। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से लोग परेशान रहे। कामकाजी लोगों से लेकर स्कूल जानेवाले बच्चों को परेशानी हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश चाईबासा में हुई। यहां 75.0 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश हुई। जबकि जमशेदपुर पिछले 24 घंटों के दौरान 130 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। पलामू को छोड़कर शेष सभी भागों में बारिश हुई। सिमडेगा, चतरा, रामगढ़, गुमला आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल पर सक्रिय अति निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो रहा है। इससे बादल अब हल्के होंगे। लेकिन इसके बावजूद राजधानी समेत अन्य हिस्सों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य में बारिश होने से मानसून की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पूरे राज्य में एक जून से अब तक 116.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 218.5 मिलीमीटर
के मुकाबले 47 फीसदी कम है। आनेवाले समय में भी मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं।  

मुंबई: 2005 बाढ़ के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश

मुंबई में 24 घंटों से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश से वित्तीय राजधानी जलमग्न हो गई।  वहीं महानगर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।  शहर में 44 वर्षों में 24 घंटे की अवधि में दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 2005 में आए बाढ़ के दौरान इतनी बारिश हुई थी। मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।  54 से अधिक विमानों के मार्ग बदले गए हैं।  बारिश से रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मध्य एवं पश्चिमी रेलवे ने लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं या फिर उन्हें मुंबई से बाहर स्टेशनों पर ही रोक दिया है।  कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव के कारण वाहनें रेंग कर चल रहे हैं। 

भारत मौसम विभाग ने मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश दर्ज की है।  इसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने दो जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।  लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी है। मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं। बिजली कंपनियों ने भी एहतियात के तौर पर मुम्बई के कुछ उपनगरीय इलाकों में आपूर्ति को निलंबित कर दिया है। बारिश की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में मुंबई में 21 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पूरे महाराष्ट्र में मौत का यह आंकड़ा 35 तक पहुंच चुका है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि मुंबई में तीन और पांच जुलाई के बीच बाढ़ आने का गंभीर खतरा है। उसने कहा, इस दौरान हर दिन 200 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश हो सकती है जिससे सामान्य जन जीवन बाधित हो सकता है।

राजस्थान में मानसून की दस्तक

राजस्थान में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक अजमेर में 25 मिलीमीटर, पिलानी में 15.3 मिलीमीटर और डबोक में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कई स्थानों पर पांच मिलीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने मंगलवार को बताया कि मानसून की स्थिति सकारात्मक होने के कारण आगामी कुछ दिनों में मानसून के राज्य के अन्य भागों में बढ़ने की संभावना है।       

दुनियाभर में अब तक का सबसे गर्म रहा जून महीना

दुनिया भर में पिछला महीना अब तक का सबसे गर्म जून दर्ज किया गया। उपग्रह से मंगलवार को मिले आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) द्वारा ली गई वैश्विक रीडिंग के अनुसार, यूरोप का तापमान सामान्य से करीब दो सेल्सियस अधिक गर्म दर्ज किया गया। साथ ही वैश्विक रूप से पृथ्वी का तापमान जून के पिछले रिकॉर्ड से 0.1 सेल्सियस अधिक गर्म दर्ज किया गया। सहारा से लेकर यूरोप तक में चिलचिलाते मौसम के बीच गत सप्ताह लू ने सबसे गर्म दिन के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिए। फ्रांस, जर्मनी, उत्तरी स्पेन और इटली में तापमान सामान्य से 10 सेल्सियस अधिक रहा। कॉपरनिकस टीम ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी को सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन से जोड़ना मुश्किल होगा। हालांकि वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने मंगलवार को एक अलग विश्लेषण में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से लू कम से कम पांच गुना अधिक तीव्र हो गई है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :